दोस्तों आज हम बात करेंगे प्लान बी के बारे में ! कैसे हम प्लान बी तैयार करके औरो से
आगे हो सकते है !
किसी भी क्षेत्र मे कामयाब होने के लिए जरुरी है की सबसे पहले आप अपनी काबिलियत पर
विश्वास करे !हालाँकि अगर आपकी कोई योजना अगर विफल हो जाती है , या उम्मीद के
मुताबित काम नहीं करती है , तो आपको हमेशा प्लान बी तैयार रखना चाहिए !
प्लान बी तैयार रखने का मतलब यह नहीं है की आप अपने आप पर संदेह करते है !
जाने कैसे बना सकते है प्लान बी –
पहले यह निश्चित करे की वास्तव में आप क्या चाहते है – दोस्तों सबसे पहले यह जरुरी है
की आप यह सुनिश्चित करे की आप क्या चाहते है , क्या बनना चाहते है ! क्योकि आप क्या
चाहते है , क्या बनना चाहते है आप से better यह कोई नहीं जान सकता है !
प्लान बी बनाने का पहला कदम यह ह की आपको अपने पास मौजूद सभी विकल्पों को
जानना व समझना जरुरी है ! तथा आपको यह तय करना है की कोनसा विकल्प आपके
लिए बेहतर है ! इसके बाद आप जो करना चाहते है उस पर फोकस करते हुए उसके बारे में
जितनी हो सके जानकारी इकठी करे ! तथा अधिक से अधिक उसके बारे में जानने का
प्रयास करे ! इस तरह से आप प्लान बी आसानी से तैयार कर सकते है !
समय को सही से मैनेज करे – यह तो आप जानते ही है की सफल होने के लिए आपको
ज्यादा मेहनत से काम करने की नहीं , स्मार्ट तरीके से काम करने की जरुरत होती है !
भले ही आप दिन में कितने ही व्यस्त हो लेकिन task पर फोकस बनाये रखे और अपने
समय का सही ढंग से उपयोग करते हुए प्लान बी के हिसाब से आगे बढे !
खुद व् दुसरो के साथ हमेशा ईमानदार रहे – दोस्तों अगर जिंदगी में सफल होना है , एक
बेहतर इन्सान बनना है तो खुद व् दुसरो के साथ हमेशा ईमानदार रहे ! यदि आप बिज़नस ,
नौकरी या किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहते हो तथा उस सफलता को लम्बे समय तक
बनाये रखना चाहते हो , तो लोगो के साथ घुमा – फिराके बाते करने की बजाय सच बोल
देना चाहिए ! दोस्तों अगर आपके पास प्लान बी तैयार नहीं है तो आपको प्लान बी तैयार
करना चाहिए और उसी के हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए !
एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने कहा था की “आपका समय सिमित है ,इसे किसी और
की जन्दगी जीकर व्यर्थ मत कीजिये , अपनी जन्दगी को दुसरो के हिसाब से मत जिए ,
वस्तव में आप क्या बनना चाहते है आपसे बेहतर यह कोई नहीं जान सकता “

No comments:
Post a Comment
thanks for comment