By Jagdish Kumawat

Tuesday, October 31, 2017

* बड़े चिन्तक की शब्दावली को विकसित करने के चार तरीके *







एक सफल व्यक्ति कैसे सोचता है ! कैसे वह अपनी भावनाओ को

दुसरो के सामने व्यक्त करता है ! कैसे वह नाउम्मीदी में उम्मीद की 

किरण को देखता है !  और कैसे वह अपनी सोच के दम पर दुनिया को 

जीतने की क्षमता रखता है !

दोस्तों आज हम बात करेंगे की एक  बड़ा चिन्तक कैसे सोचता है ! 

और किस शब्दावली  को वह दुसरो के सामने व्यक्त करता है ! और 

किस तरह से हम भी एक बड़े चिन्तक की शब्दावली को अपने अन्दर 

विकसित कर सकते है , और सफल हो सकते है !

यहा चार तरीके दिए जा रहे है , जिनकी मदद से आप बड़े चिन्तक की शब्दावली विकसित कर सकते है -

  • सकारात्मक व् आशावादी शब्दों का प्रयोग करे - अपनी भावनाओ को 


व्यक्त करने के लिए बड़े , सकारात्मक , आशावादी  शब्दों का प्रयोग 

करे ! जब कोई आपसे से पूछता है , "आप कैसा महसूस कर रहे है ?" 

और आप उसे जवाब  देते है , "मै थका हुआ हु , मुझे सिरदर्द है , काश 

की आज शनिवार होता , मेरा आज बहुत बुरा हाल है !" इस तरह के 

वाक्यों का प्रयोग करके आप अपनी स्थिति को अपने ही  हाथों  ख़राब 

कर रहे है ! जब  भी आपसे कोई आपसे पूछे , "आप कैसे है ?" या 

"आप आज कैसा महसूस कर रहे है ?" तो जवाब में हमेशा कहे " बहुत 

बढ़िया !" धन्यवाद और आप कैसे है ? या कहे "बेहतरीन " या " 

शानदार "! हर मोके पर कहे की आप बढ़िया महसूस को कर रहे है , 

और यकीन मानिये आप  सचमुच बढ़िया महसूस करने लगेंगे ! एक 

ऐसे व्यक्ति बने जो हमेशा बढ़िया महसूस करता है ! इससे   आपके 

ज्यादा से ज्यादा दोस्त बनेंगे ! और लोगो के सामने आपकी अच्छी 

इमेज भी बनेगी !

  • दुसरो की प्रशंसा करे - दुसरे लोगो का वर्णन करते समय 


चमकीले ,खुशनुमा , सकारात्मक शब्दों और वाक्यों  का प्रयोग  करे !   
 यह नियम बना ले की आप अपने सभी दोस्तों और सहयोगियों के 

लिए बड़े , सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करेंगे !  जब आप  किसी के 

साथ किसी तीसरे अनुपस्थित व्यक्ति के बारे में बात कर  रहे हो , तो 

आप उसकी बड़े शब्दों में प्रशंसा करे ,  "हा  वह   बढ़िया आदमी है ! 

लोग कहते है उसका काम बहुत बढ़िया है !" इस बात का बहुत ध्यान 

रखे की आप उसकी बुराई न करे या घटिया भाषा का इस्तेमाल न करे ! 
देर  सबेर तीसरे व्यक्ति को पता चल ही जाता   है की आपने क्या कहा 

था , और आपने जो बुराई की थी , वह आपको ही बुरा बना सकती है ! 

इसलिए हमेशा तीसरे व्यक्ति के बारे में बात करते समय उसकी 

प्रशंसा करे , उसकी तारीफ करे ! निसंदेह इससे आपका कद और भी 

बड़ा होगा !  

  • कभी भी तारीफ करने का मौका ना छोड़े -  दुसरो  काउत्साह बढ़ाने के 


लिए सकारात्मक भाषा का प्रयोग करे ! कभी भी तारीफ करने का 

मौका न छोड़े ! हर मौके पर लोगो की तारीफ करे ! अपनी पत्नी या 

अपने पति की हर रोज तारीफ़ करे ! अपने साथ काम करने वालो की 

हर रोज तारीफ करे ! अगर सच्ची तारीफ की जाये तो यह सफलता का 

औजार बन जाती है ! इसका प्रयोग करे ! इसका प्रयोग बार - बार करे ! 
लोगो के हुलिए , उनके काम , उनकी उपलब्धियों , उनके परिवार की 

तारीफ करे !
  • सही तरीके से अपनी योजना प्रस्तुत करे - दुसरो के सामने योजना 



प्रस्तुत करते  समय सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करे ! जब लोग इस 

तरह की बात सुनते है - " मै आपको एक अच्छी खबर सुनाना चाहता 

हूँ ! हमारे सामने एक सुनहरा अवसर है ...." तो आपके दिमाग में 

आशा जाग जाती है ! परन्तु जब वे कोई इस तरह की बात सुनते है " 

चाहे आप इसे पसंद करे या न करे , हमें यह काम करना है !" तो 

दिमाग की फिल्म बोझिल , बोरिंग हो जाती है , और वे इसी तरह के हो 


जाते है ! जीत का दावा करे और उनकी आँखों में चमक आ जाएगी ! 

जीत का दावा करे और आपको समर्थन हासिल हो जायेगा ! महल 

बनाये कब्र ना खोदे !

इस  तरह से आप इस तरह की शब्दावली को विकसित करके सफलता 

की और बढ़ सकते है !

अगर हमारा यह inspirition thoughts यदि आपके दिल को छुआ हैया 

आपको अच्छा लगा है तो हमारा यह छोटा सा प्रयास सफल रहा ! 

दोस्तों अगर हमारा यह inspirition thought आपको पसंद आया है तो 

please इसे share  जरुर करे ! 

धन्यवाद !

No comments:

Post a Comment

thanks for comment