इंसान ने जितनी भी तरक्की की है लक्ष्य बनाकर की है ! हमारे जितने भी अविष्कार हुए है , चाहे वे चिकित्सा के क्षेत्र में , इंजीनियरिंग के क्षेत्र में , या किसी और क्षेत्र में , वे सभी इसी कारन संभव हुए है क्यों की उन्हें हासिल करने का लक्ष्य बनाया गया था ! बिजिनेस में सफलता भी अक्सर इसीलिए मिलती है क्यों की उसे हासिल करने का लक्ष्य बनाया गया था !
लक्ष्य का मतलब है उद्देश्य ! लक्ष्य सपने से बड़ा होता है , क्योकि लक्ष्य का मतलब है सपने पर काम करना ! लक्ष्य इससे ज्यादा स्पस्ट होता है , "काश ! मै यह कर सकता !" लक्ष्य बहुत ही स्पष्ट होता है , "मै इसकी तरफ बढ़ रहा हु !"
जब तक लक्ष्य नहीं बनाया जाता , तब तक कुछ भी हासिल नहीं होता , तब तक उसकी तरफ कदम नहीं बढाये जा सकते ! लक्ष्यों के बिना व्यक्ति जीवन में ईधर - उधर भटकता रहता है ! वह लडखडाता रहता है और कभी यह नहीं जान पाता है की वह कहा जा रहा है , इसलिए वह कही भी नहीं पहुँच पाता है !
लक्ष्य सफलता के लिए उसी तरह जरुरी है , जिस तरह जीवन के लिए हवा जरुरी है ! कोई भी बिना लक्ष्य के सफल नहीं हुआ ! कोई भी बिना हवा के जीवित नहीं रहा ! इसलिए आप अच्छी तरह अपने लक्ष्य तय करले , की आप कहा पहुचना चाहते है !
"महत्वपूर्ण यह नहीं है की आप कल क्या थे , बल्कि महत्वपूर्ण बात तो यह है की आप कल कहाँ पहुंचना चाहते है ! "
अच्छी कम्पनिया अगले दस से पंद्रह साल के लक्ष्य बनाकर चलती है ! सफल businessman को खुद से यह सवाल पूछना ही पड़ता है कि , " आज से दस साल बाद हम अपनी कम्पनी को कहा देखना चाहते है ?" फिर वे उसके हिसाब से अपनी योजना बनाते है !
हममे से हर व्यक्ति सफल कम्पनियों से यह महत्वपूर्ण सबक सिख सकता है ! हमें कम से कम दस साल बाद तक की planning बना लेनी चाहिए ! आप दस साल बाद अपनी जो इमेज बनाना चाहते है , आपको सबसे पहले तो वह इमेज सोच लेनी चाहिए ! यह एक बेहद महत्वपूर्ण विचार है ! कोई कम्पनी जो अच्छी तरह भविष्य की योजना नहीं बनती , वह युही चलती रहेगी ! इसी तरह जो क्यक्ति लम्बे लक्ष्य तय नहीं कर पाता वह भी जिन्दगी की भूलभुलैया में यु ही भटकता रहेगा ! बिना लक्ष्यों के हमारा विकास नहीं होता है !
सफल कम्पनियों की तरह आगे की योजना बनाये ! एक तरह से आप भी किसी कम्पनी की तरह है ! आपकी योग्यता , आपकी प्रतिभा , आपकी दक्षता , आपके उत्पाद है ! आप अपने उत्पादों को विकसित करना चाहते है , ताकि आपको उनकी अधिकतम कीमत मिल सके ! भविष्य की योजना बनने से ऐसा संभव है !
यहाँ दो कदम सुझाये जा रहे है जो आपकी मदद करेंगे -
पहले तो अपने भविष्य को तीन खंडो में बाट दे - काम - धंधा , घर , और समाज ! अपने जीवन को खंडो में बाट देने से आप दुविधा में नहीं पड़ेंगे , आप आन्तरिक संघर्ष की समस्या से बच सकेंगे और अपने भविष्य की पूरी तस्वीर देख सकेंगे !
दूसरी बात अपने आप से इन सवालों के स्पष्ट , सुनिश्चित जवाब पूछे ! मै अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहता हूँ ? मै क्या बनना चाहता हूँ ? और किस चीज से मुझे संतुष्टि मिलेगी ?
आप निचे दी गयी planning गाइड का प्रयोग कर सकते है -
- आज से दस साल बाद की मेरी इमेज :
- कम - धंधे का खंड :- मै कितनी आमदनी हासिल करना चाहता हूँ
- मै कितनी सता कितना अधिकार चाहता हूँ ?
- अपने काम धंधे से मै कितनी प्रतिष्ठा चाहता हूँ ?
- घर का खंड :- मै अपने परिवार को किस तरह का जीवन देना चाहता हूँ ?
- मै किस तरह के घर में रहना चाहता हूँ ?
- मै किस तरह से छुट्टिय बिताना चाहता हूँ ?
- सामाजिक खंड :- मेरे पास किस तरह के दोस्त होने चाहिए ?
- मै किन सामाजिक संगठनो से जुड़ना चाहता हूँ ?
- मै किन संस्थाओ का लीडर बनना चाहता हूँ ?
- मेरी समाज में किस तरह की प्रतिष्ठा होनी चाहिए ?
इस तरह से आप अपने भविष्य को खंडो में बाटकर लक्ष्य निर्धारित कर सकते है ! और सफलता प्राप्त कर सकते है !
अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए एक बार में एक कदम बढ़ाये ! आप जो भी काम करे , चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो , उसे अपने लक्ष्य की तरफ एक कदम माने !


nice
ReplyDeletethanks
Deletesuper
ReplyDeletesuper
ReplyDeletethanks vinod ji
Delete