By Jagdish Kumawat

Wednesday, December 13, 2017

Power of Believe ! विश्वास करे कि आप सफल हो सकते है और आप हो जायेंगे







सफलता यानी बहुत सी अद्भुत और अच्छी चीजे !  सफलता का मतलब है अमीरी -शानदार घर , मजेदार छुट्टिया , यात्रा नई चीजे , आर्थिक सुरक्षा , अपने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा खुशहाली देना !सफलता का मतलब है प्रंशंसा का पात्र बनना , लीडर बनना , अपने बिजनेस और सामाजिक जीवन में सम्मान पाना ! सफलता का मतलब है आजादी - चिन्ताओ , डर , कुंठाओ और असफलता से आजादी ! सफलता का मतलब है आत्म सम्मान जिन्दगी का असली सुख और जीवन में संतुष्टि !

सफलता का मतलब है - जीतना !

हर इन्सान सफलता चाहता है !  हर इन्सान चाहता है कि उसे जिन्दगी का हर सुख मिले !कोई भी इन्सान  औसत जिंदगी नहीं जीना चाहता है ! कोई भी सेकण्ड क्लास नहीं दिखना चाहता है !

विश्वास  करे सचमुच विश्वास करे कि आप पहाड़ हिला सकते है और आप वाकई ऐसा कर सकते है ! अधिकतर लोगो को यह विश्वास ही नहीं होता है कि उनमे पहाड़ हिलाने कि क्षमता है ! इसका परिणाम यह होता है कि वे ऐसा कभी नहीं कर पाते है !

अगर आप मेंविश्वास हो तो आप पहाड़ को हिला सकते है !अगर आपको अपनी सफलता का विश्वास हो , तो इस विश्वास के सहारे आप सफलता हासिल कर सकते !

विश्वास कि शक्ति के बारे में कुछ भी जादुई या रहस्यमयी नहीं है !

विश्वास इस तरह काम करता है ! "मुझे विश्वास है कि मै यह कर सकता हूँ " वाला रवैया हमें वह शक्ति , योग्यता और उर्जा देता है जिसके सहारे हम वह काम कर पाते है ! जब आपको यकीन होता है कि आप कोई काम कर सकते है तो आपको अपने आप पता चल जाता है कि इसे कैसे किया जा सकता है !

हर दिन देशभर में युवा लोग नई नोकरिया , बिजनेस  शुरू कर रहे है ! ये सभी युवक - युवतिय चाहते है कि किसी दिन वे सफलता कि छोटी पर पहुचे और सफल बने ! परन्तु इनमे ज्यादातर लोगो को यह विश्वास ही नहीं होता है कि वे कभी चोटी पर पहुँच पाएंगे ! और इसी कारन वे चोटी पर नहीं पहुच पाते है ! 

अगर आप यह मान लेते है कि चोटी पर पहुंचना असम्भव है तो आप उन सीढियों को नहीं खोज पाएंगे जिनके सहारे आप चोटी पर पहुँच सकते है ! ऐसे लोग जिन्दगी भर औसत व्यक्तियों की तरह ही व्यवहार करते है !

परन्तु इनमे से कुछ युवक - युवतियो को विश्वास होगा की वे सफल हो सकते ! वे अपने काम के प्रति " मै चोटी पर पहुँच कर दिखाऊंगा "    वाला रवैया रखते है ! और चूँकि उनमे जबरदस्त विश्वास होता है इसलिए वे चोटी पर पहुँच जाते है !

जिस आदमी को विश्वास होता है की वह काम कर लेगा उसे हमेशा उस काम को करने का तरीका सूझ जाता है !

विश्वास की शक्ति को किस तरह विकसित करे - विश्वास की शक्ति को प्राप्त करने और विश्वास को दृढ बनाने के लिए तीन उपाय किये जा सकते है -

  1.  सफलता      की बात सोचे , असफलता की बात न सोचे ! नोकरी में , घर में असफलता की जगह सफलता के बारे में सोचे ! जब आपके सामने कोई कठिन परिस्थिति आये  , तो सोचे " मै जीत जाऊंगा " और यकीं मानिये आप जीत जायेंगे ! दिमाग में सफलता के बारे में सोचने से आपका दिमाग ऐसी योजना बना लेता है जिससे आप सफल हो सकते है ! ठीक इसके विपरीत असफलता के बारे में सोचने से आपका दिमाग आपको ऐसे कई रास्ते बता देगा जिनसे आप असफल हो सकते है ! इसलिए हमेशा सफलता के बारे में सोचे !
  2. अपने आप को बार -बार याद  दिलाये की आप जितना समझते है , आप उससे कही बेहतर है ! सफल लोग सुपरमेन नहीं होते ! सफलता के लिए सुपर -इन्टेलेक्ट का होना जरुरी नहीं है ! न ही सफलता के लिए किसी जादुई शक्ति या रहस्यमयी तत्व की आवश्यकता होती है ! और सफलता का भाग्य से भी कोई सम्बन्ध नहीं होता है ! सफल लोग साधारण लोग ही होते है जिन्हें अपने आप पर विश्वास है , अपनी क्षमताओ पर विश्वास है और जो मानते है की वे सफल हो सकते है!कभी - भी कही भी खुद को सस्ते में न बेचे !
  3. बड़ी सोच में विश्वास करे ! आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा यह आपके विश्वास के आकार से तय होगा ! अगर आपके लक्ष्य छोटे होंगे , तो आपकी उपलब्धिया भी चोटी होगी ! अगर आपके लक्ष्य बड़े होंगे तो आपकी सफलता भी बड़ी होगी !




5 comments:

thanks for comment