असामान्य चेहरे और दुबले - पतले शरीर वाला एक ऐसा शख्स , जो
बचपन में लगातार प्रताड़ित होता रहा , उसने न सिर्फ आर्थिक कामयाबी
की नई इबारत लिखी है , बल्कि देश - दुनिया के लाखो - करोड़ो लोगो को
प्रेरित भी किया है !
दोस्तों आज हम बात करेंगे अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा के बारे में !
असामान्य चेहरे और दुबले - पतले शरीर वाला एक ऐसा शख्स , जो
बचपन से लगातार प्रताड़ित होता रहा रहा , ठुकराया जाता रहा और घर -
बाहर जिसका मजाक उड़ाया जाता रहा , उसने न सिर्फ आर्थिक कामयाबी
की नयी इबारत लिखी , बल्कि देश दुनिया के करोड़ो लोगो को प्रेरित भी
किया ! बहुत सी जगह नौकरी के लिए नकारे गए जैक की नेटवर्थ
दिसम्बर २०१७ तक २६१२ अरब रूपये ( फ़ोर्ब्स के अनुसार ) है ! फ़ोर्ब्स की
हुई रियल टाइम रैंकिंग के हिसाब से वह दुनिया के १९ वे सबसे अमीर थे !
बचपन ( childhood)
१० सितम्बर १९६४ में चीन के हांगजोऊ शहर में जन्मे जैक का असली
नाम मा युन है ! जैक का बचपन अभावो में बिता ! वे असामान्य चेहरे -
मोहरे वाले है ! जैक को स्कूल में बाकी बच्चे भी बहुत तंग किया करते थे !
जैक का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है ! उनके पिता जब किसी से
अपने तीनो बच्चो का परिचय कराते , तो जैक के लिए मजाक - मजाक में
यह कह देते ...". और यह हमें कूड़े के ढेर में मिला था !" जाहिर है जैक को
हर तरफ से उपहास ही मिलता था ! ऐसे में , राहत पाने के लिए वे मार्शल
आर्ट से जुड़े उपन्यास पढ़ा करते थे !

उन्हें बचपन से ही इंग्लिश भाषा को सिखने , समझने का जूनून था ! वे
रेडियो सुनकर अंग्रेजी सीखने की कोशिश करने लगे ! १२ साल उम्र में वे
रोज सुबह पांच बजे घर से ७० मिनट साइकल चलाकर इंटरनेशनल होटल
जाते थे और वहा ठहरे विदेशियों के लिए बिना शुल्क गाइड बनने की
पेशकश करते थे ! जैक बदले में यही चाहते थे की वे उनकी अंग्रेजी
सुधारने में मदद करे ! उन्होंने यह काम नौ साल तक किया ! इसी दौरान
एक विदेशी महिला से उनकी दोस्ती हो गई ! उसके पति और पिता दोनों
का नाम जैक था उसी ने मा युन ( जैक ) को नाम बदलकर जैक रखने का
सुझाव दिया था !

संघर्ष (struggle)
जैक बचपन से इतनी बार विफल हुए , नकारे और ठुकराए गए कि कोईऔर होता तो इसे अपनी नियति ही मान लेता ! लेकिन जैक कभी भी रुके
नहीं ! वे पांचवी और आठवीं कक्षा में फेल हुए ! कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में
दो बार असफल प्रयासों के बाद सफल हो सके ! उन्हें हांगझोउ टीचर्स
यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिला , जहा उन्होंने अंग्रेजी शिक्षक बनने की योग्यता
अर्जित की ! वे हॉर्वर्ड में भी दाखिला लेना चाहते थे , लेकिन उनकी दस
से भी ज्यादा कोशिशे नाकाम रही ! उन्हें ३० अलग - अलग नौकरियों के
लिए नकारा गया !
अलीबाबा कम्पनी की स्थापना ( Alibaba Startup)
१९९९ में जैक ने दोस्तों को अपने घर बुलाया ! वहा उनकी पत्नी समेत१७ लोग थे ! जैक ने दो घंटे तक अपने विजन के बारे में बताया ! दोस्तों
ने कुल ६० हजार डॉलर इकठा किये और इस तरह अलीबाबा की नीव पड़ी !
उन्होंने यह नाम इसलिए चुना क्योकि अलीबाबा की कहानिया दुनिया के
हर हिस्से में प्रचलित है ! बाद में जैक और उसके साझीदार दोस्त जैक के
घर मीटिंग में घंटो विचार - विमर्श करते !कम्पनी के कर्मचारी १२ घंटे
तक कम वेतन पर काम में जुटे रहते थे ! इसके बावजूद शुरुआती साल
अच्छे नहीं थे ! २००३ में याहू ने १ अरब डॉलर के निवेश से अलीबाबा के
कुछ शेयर ख़रीदे ! इसके बाद कम्पनी तरक्की की सीढिया चढ़ती गयी !
बाद के वर्षो में अलीबाबा ने अमेजन और ई-बे की मिली - जुली बिक्री को
भी पीछे छोड़ दिया !बचपन में पिता जिसे कूड़े के ढेर में मिला बताते थे ,
उसने दुनिया के सबसे बड़े ई - कॉमर्स समूह में से एक को खड़ा कर दिया !
बकौल जैक , " मै कारोबार में ताई - ची (चीनी मार्शल आर्ट ) का इस्तेमाल
करता हूँ ! शांत हो जाये - बाहर निकलने का रास्ता हमेशा ही मौजूद होता
है ! और खुद को संतुलित रखे ! कारोबार प्रतिस्पर्धा है और प्रतिस्पर्धा
मजेदार होती है ! यह कोई युद्ध भूमि नहीं है कि या तो आप मरे या में जीतू
! " जैक की यही बात उन्हें बाकियो से अलग बनाती है और प्रेरक भी !
जैक मा के कुछ प्रेरक विचार ( Inspiring Thoughts of Jack Ma)
Jack Ma
2. युवा लोगो की मदद करो , छोटे लोगो की मदद करो ! क्योकि छोटे लोग बड़े होंगे ! युवाओ के दिमाग में वो बीज होगा जो आप उनमे बोयेंगे ,और जब वे बड़े होंगे ,वे दुनिया बदल देंगे ! Jack Ma
3. यदि तुमने कभी कोई कोशिश ही नहीं की तो तुमको कैसे पता चलेगा की कोई मौका है ! jack ma
4. अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना की अपनी ताकत पर !
jack ma
5. आपको अपने विपक्षी से सीखना चाहिए लेकिन कभी भी नक़ल ना करे ! अगर नक़ल किया तो समझो हारे !
jack ma
6. धैर्य का आपमें होना सबसे ज्यादा जरुरी है !
jack ma
7. दुनिया यह याद नहीं रखेगी की आपने क्या कहा ! लेकिन निश्चित तौर पे वो यह नहीं भूल पायेगी की आपने क्या किया !
jack ma
8. अगर ग्राहक आपसे प्यार करता है तो सरकार को आपसे प्यार करना ही पड़ेगा !
jack ma
9. आप यह नहीं जानते कि आप अपने जीवन में कितना कुछ कर सकते हैं !
jack ma
10. आज पैसा कमाना बहुत आसान है। लेकिन जिम्मेदार रहते हुए और दुनिया को सुधारते हुए लगातार पैसा कमाना बहुत मुश्किल है।
jack ma
तो दोस्तों यह थी जैक मा की success story ! हमें आशा है की यह आपको बहुत पसंद आयी होगी ! अगर आपको यह कहानी पसंद आयी है तो please इसे share जरूर करे !

nice story
ReplyDeletethanks
ReplyDelete