Sab Aasaan Hai

By Jagdish Kumawat

Monday, January 15, 2018






एक गाँव में एक राम नाम का नवयुवक रहता था ! वह बहुत  मेहनती था 
,लेकिन हमेशा मन में एक शंका लिए रहता है की वह अपने कार्य क्षेत्र में 
सफल होगा या नहीं ! कभी – कभी तो वह इसी चिंता के कारन आवेश में 
आजाता और दुसरो पर क्रोधित भी हो उठता !
एक दिन उसके गाँव में एक प्रसिद्ध महात्मा जी का आगमन हुआ ! खबर 
मिलते ही राम महात्मा जी से मिलने पंहुचा और हाथ जोड़कर बोला ….
      
 ” महात्मा जी में कड़ी मेहनत करता हूँ , हर तरह से सफलता पाने की कोशिश करता हूँ ,     लेकिन
सफलता तो जेसे मुझसे रूठी हुई है कभी मिलती ही नहीं !आप ही कुछ उपाय बताइये !”
महात्मा जी ने कुछ देर उसके ललाट और हस्तरेखा को देखा ,और 
मुस्कुराते हुए अन्दर के कक्ष में चले गये !
थोड़ी ही देर में महात्मा जी पुनः बहार आये और बोले , “बेटा तुम्हारी 
समस्या का समाधान इस चमत्कारी ताबीज में है ! कुछ मन्त्र लिखकर 
मेने इस ताबीज में डाले है  जो तुम्हारी हर बाधा दूर कर देंगे !लेकिन इसे 
सिद्ध करने के लिए तुम्हे एक रात शमशान में अकेले गुजारनी होगी !”
शमशान का नाम सुनते ही राम का चेहरा पिला पड़ गया !वह घबराकर
 बोला “लेकिन में रात भर अकेले केसे रहूँगा ?”
“घबराओ मत यह कोई मामूली ताबीज नहीं है , यह हर संकट से तुम्हारी 
रक्षा करेगा !” महात्मा जी ने समझाया ! मरता क्या करता ! आखिर राम 
ने पूरी रात शमशान में बिताई  और दिन निकलते ही पहुँच गया महात्मा 
जी के पास !दोनों हाथ जोड़करआदर से बोला “हे महात्मन आप महान है 
,सचमुच यह ताबीज तो दिव्य है , वरना मेरे जैसा डरपोक रात बिताना तो 
दूर की बात ,दिन में भी शमशान के करीब से जाने से भी डरता है !निश्चय 
ही अब में सफलता प्राप्त कर सकता हूँ !”
इस घटना के बाद राम एकदम से बदल गया ! वह अब जो भी करता उसे विश्वास होता की ताबीज 
की शक्ति के कारन ही वह उसमे सफल हुआ होगा ! और धीरे – धीरे हुआ 
भी ऐसा ही !वह बहुत जल्द ही गाँव के सबसे सफल लोगो में गिना जाने 
लगा ! इस घटना के लगभग एक वर्ष बाद वही महात्मा जी फिर से गाँव में पधारे !
जैसे ही राम को उसके आने की खबर मिली वह तुरंत उनके दर्शन को गया 
और उनके दिए चमत्कारी ताबीज का गुणगान करने लगा
महात्मा जी बोले , “बेटे ! जरा अपना ताबीज निकालकर देना !” राम ने 
तुरंत महात्मा जी का आदेश मानते हुए वह ताबीज महात्मा जी के 
करकमलो में दे दिया , उन्होंने वह ताबीज लिया और लगे उसे खोलने !
ताबीज खुलते ही उड़ गये राम के होश !
उसने देखा ताबीज के अन्दर कोई मन्त्र – वन्त्र नहीं लिखा हुआ था  उसमे 
था एकमात्र छोटासा कंकड़ !
राम आश्चर्यचकित होकर बोला “यह क्या महात्मा  जी ! यह तो एक 
मामूली ताबीज है , फिर इसने मुझे सफलता केसे दिलाई ?”

अब महात्मा जी ने समझाते हुए कहा “बिल्कुल सही कहा तुमने सफलता 
तुम्हे इस ताबीज ने नहीं बल्कि तुम्हारे विश्वास की शक्ति ने दिलाई है ! 
पुत्र, हम इंसानों को हमारे भगवान, खुदा ,जीसस , वाहेगुरु ने विशेष 
शक्ति देकर यहाँ भेजा है !

वह है , विश्वास की शक्ति ! तुम अपने कार्य क्षेत्र में  इसलिए  सफल नहीं 
नहीं हो पो रहे थे   क्योकि तुम्हे खुद पर   यकीन  नहीं था ! लेकन जब इस  
ताबीज की वजह से तुम्हारे अन्दर विश्वास पैदा हो गया  तो तुम सफल 
होते गये !इसलिए जाओ किसी ताबीज पर यकीं करने की बजाय अपने 
कर्म पर ,अपनी सोच पर और अपने लिए निर्णय पर विश्वास करना सीखो 
, इस बात को समझो की जो हो रहा है वह अछे के लिए ही हो रहा है , तो 
निश्चय ही तुम सफलत के शीर्ष पर पहुँच जाओगे !
महात्मा जी के इस उपदेश ने राम के जीवन में एक    नई उर्जा का संचार कर दिया !
               Moral of the story –  मित्रो सफलता का सीधा सम्बन्ध 
हमारे अन्दर के विश्वास से होता है ! यदि हम खुद पर यकीन रखते है , तो 
हमें हाथो में अलग – अलग  पथरो की अंगुठिया पहनने की आवश्यकता 
नहीं होगी! माला या फिर ताबीज की आवश्यकता नहीं होगी बस मन में 
विश्वास होना जरुरी है ,  की हम कर सकते है , सफल हो सकते है , और 
हम सफल हो भी जायेंगे !


दोस्तों आशा करता हु कि आपको यह प्रेरणादायक कहानी जरूर पसंद आयी होंगी ! अगर आपको यह कहानी पसंद आयी है तो please इसे share जरूर करे !

......

Saturday, January 6, 2018








असामान्य  चेहरे  और दुबले - पतले शरीर वाला   एक ऐसा शख्स , जो 

बचपन में लगातार प्रताड़ित होता रहा , उसने न सिर्फ आर्थिक कामयाबी 

की नई इबारत लिखी है , बल्कि देश - दुनिया के लाखो - करोड़ो लोगो को 

प्रेरित भी  किया है !


दोस्तों आज हम बात करेंगे अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर   जैक मा  के बारे में ! 
असामान्य चेहरे और दुबले - पतले शरीर वाला एक ऐसा शख्स , जो 

बचपन से लगातार  प्रताड़ित  होता रहा रहा , ठुकराया  जाता रहा और घर - 
बाहर जिसका मजाक उड़ाया जाता रहा , उसने  न सिर्फ आर्थिक कामयाबी 
की नयी इबारत लिखी , बल्कि देश दुनिया के करोड़ो लोगो को   प्रेरित भी 

किया ! बहुत सी जगह नौकरी  के लिए नकारे गए जैक की नेटवर्थ 

दिसम्बर २०१७ तक २६१२ अरब रूपये ( फ़ोर्ब्स के अनुसार ) है ! फ़ोर्ब्स की 
हुई रियल टाइम रैंकिंग के हिसाब से वह दुनिया के १९ वे सबसे अमीर थे !


बचपन ( childhood) 






१० सितम्बर १९६४ में चीन के हांगजोऊ शहर में जन्मे जैक का असली 

नाम मा युन है ! जैक का बचपन अभावो में बिता ! वे असामान्य चेहरे - 

मोहरे वाले है ! जैक को स्कूल में बाकी बच्चे भी बहुत तंग किया करते थे ! 

जैक का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है ! उनके पिता जब किसी से 

अपने तीनो बच्चो का परिचय कराते , तो जैक के लिए मजाक - मजाक में 

यह कह देते ...". और  यह हमें कूड़े के ढेर में मिला था !" जाहिर है जैक को 

हर तरफ से उपहास ही मिलता था ! ऐसे में , राहत पाने के लिए वे मार्शल 

आर्ट से जुड़े उपन्यास पढ़ा करते थे !

उन्हें बचपन से ही इंग्लिश भाषा को सिखने , समझने का जूनून था ! वे 

रेडियो सुनकर अंग्रेजी सीखने की कोशिश करने लगे ! १२ साल  उम्र में वे 

रोज सुबह पांच बजे घर से ७० मिनट साइकल चलाकर इंटरनेशनल होटल 

जाते थे और वहा ठहरे विदेशियों के लिए बिना  शुल्क गाइड बनने की 

पेशकश करते थे ! जैक बदले में यही  चाहते थे की वे उनकी अंग्रेजी 

सुधारने में मदद करे ! उन्होंने यह काम नौ  साल तक किया ! इसी दौरान 

एक विदेशी महिला से उनकी दोस्ती हो गई ! उसके पति और पिता दोनों 

का नाम जैक था उसी ने मा युन ( जैक ) को नाम बदलकर जैक रखने का 

सुझाव दिया था !


संघर्ष (struggle)




जैक बचपन  से इतनी बार विफल हुए , नकारे और ठुकराए गए कि कोई 

और होता तो इसे अपनी नियति ही मान लेता ! लेकिन जैक कभी भी रुके 

नहीं ! वे पांचवी और आठवीं कक्षा में  फेल हुए ! कॉलेज की  प्रवेश परीक्षा में 
दो बार असफल प्रयासों के बाद सफल हो सके ! उन्हें हांगझोउ टीचर्स 

यूनिवर्सिटी  में प्रवेश मिला , जहा उन्होंने अंग्रेजी शिक्षक बनने की योग्यता 

अर्जित की ! वे हॉर्वर्ड  में  भी  दाखिला लेना चाहते थे , लेकिन उनकी दस 

से भी ज्यादा कोशिशे नाकाम रही ! उन्हें ३० अलग - अलग नौकरियों के 

लिए नकारा गया !


अलीबाबा कम्पनी की स्थापना ( Alibaba Startup)







१९९९ में जैक ने दोस्तों को अपने घर बुलाया ! वहा उनकी पत्नी समेत 

१७  लोग थे ! जैक ने दो घंटे तक अपने विजन के बारे में बताया ! दोस्तों 

ने कुल ६० हजार डॉलर इकठा किये और इस तरह अलीबाबा की नीव पड़ी ! 
उन्होंने यह नाम इसलिए चुना क्योकि अलीबाबा की कहानिया दुनिया के 

हर हिस्से में प्रचलित है ! बाद में जैक और उसके साझीदार दोस्त जैक के 

घर मीटिंग में घंटो विचार - विमर्श करते !कम्पनी के कर्मचारी १२  घंटे 

तक  कम वेतन पर काम में जुटे रहते थे ! इसके बावजूद शुरुआती साल 

अच्छे नहीं थे ! २००३ में याहू ने १ अरब डॉलर के निवेश से अलीबाबा के 

कुछ शेयर ख़रीदे ! इसके  बाद कम्पनी तरक्की की सीढिया चढ़ती गयी ! 

बाद के वर्षो में अलीबाबा ने अमेजन और ई-बे की मिली - जुली बिक्री को 

भी पीछे छोड़ दिया !बचपन में पिता  जिसे कूड़े के ढेर में मिला बताते थे , 

उसने दुनिया के सबसे  बड़े ई - कॉमर्स समूह में से एक को खड़ा कर दिया ! 



बकौल जैक , " मै कारोबार में ताई - ची (चीनी मार्शल आर्ट ) का इस्तेमाल 


करता हूँ ! शांत हो जाये - बाहर निकलने का रास्ता हमेशा ही मौजूद होता 

है ! और खुद को संतुलित रखे ! कारोबार प्रतिस्पर्धा है और प्रतिस्पर्धा 

मजेदार होती है ! यह कोई युद्ध भूमि नहीं है कि या तो आप मरे या में जीतू 

! " जैक की यही बात उन्हें बाकियो से अलग बनाती है और प्रेरक भी !


जैक मा के कुछ प्रेरक विचार ( Inspiring Thoughts of Jack Ma)



  1.  कभी हार मत मानो !  आज कठिन है , कल और भी बदतर होगा ,  लेकिन परसो धुप खिलेगी !

                                                                                        Jack Ma
                                                                                                                                                                                                                    
  2. युवा लोगो की मदद करो , छोटे लोगो की मदद करो ! क्योकि छोटे लोग बड़े होंगे ! युवाओ के दिमाग में वो बीज होगा जो आप उनमे बोयेंगे ,और जब वे बड़े होंगे ,वे  दुनिया बदल देंगे !                         Jack Ma

                                                                                                               3. यदि तुमने कभी कोई कोशिश ही नहीं की तो तुमको कैसे पता चलेगा की कोई मौका है !                                                                jack ma



   4. अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना की अपनी ताकत पर !
                                                                                          jack ma

    5. आपको अपने विपक्षी से सीखना चाहिए लेकिन कभी भी नक़ल ना करे ! अगर नक़ल किया तो समझो हारे !
                                                                                          jack ma



     6. धैर्य का आपमें होना सबसे ज्यादा जरुरी है !
                                                                                          jack ma

    7. दुनिया यह याद नहीं रखेगी की आपने क्या कहा ! लेकिन निश्चित तौर पे वो यह नहीं भूल पायेगी की आपने क्या किया !
                                                                                           jack ma

    8. अगर ग्राहक आपसे प्यार करता है तो सरकार को आपसे प्यार करना ही पड़ेगा !
                                                                                             jack ma

      9. आप यह नहीं जानते कि आप अपने जीवन में कितना कुछ कर सकते हैं !
                                                                                                                                             jack ma


        10.  आज पैसा कमाना बहुत आसान है। लेकिन जिम्मेदार रहते हुए और दुनिया को सुधारते हुए लगातार पैसा कमाना बहुत मुश्किल है।
                                                                                               jack ma
                                                                                                                                             

 तो दोस्तों यह थी जैक मा की  success story  ! हमें आशा है की यह आपको बहुत पसंद आयी होगी ! अगर आपको यह कहानी पसंद आयी है तो please इसे  share   जरूर करे !


Friday, December 29, 2017

New Year 2018 (नया साल शुरू करे नए संकल्प के साथ )

BY JAGDISH KUMAWAT










क्या 2017 में जो संकल्प लिया  था वो पुरे नहीं  हो पाये ?

क्या आपने जो अपने आप से वायदे किये थे  उन  पर आप  खरे नहीं उतर पायें  है ?

क्या  आपके  लिए  2017  कुछ  खास  नहीं  रहा ?



दोस्तों   अगर उपरोक्त  वाक्यों में आपका  उत्तर हाँ है  तो हमें आने वाले  नए  साल  के  लिए  अपने  आप से  कुछ  वायदे  करने  होंगे  , कुछ संकल्प करने  करने  होंगे ताकि हम फिर से पीछे की गलतियों को ना दोहरा सके !

अगर आप चाहते है की आने वाला नया साल आपके लिए खुशिया लेकर आये , नए साल में आपका कदम सफलता की और बढे , नए साल में जिस किसी भी काम की शुरुआत आप करो वो सफल हो ! तो सबसे पहले हमें यह जान लेना बहुत ही आवश्यक है की ऐसे कोनसे कारण  थे जिनकी वजह से मै   सफल नहीं हो पाया !  अर्थात  पिछली साल जो संकल्प मेने लिए थे उनमे क्या कमी रह गयी थी ! हमें पीछे की असफलताओ पर चिंता करके समय को व्यर्थ नहीं करना है  बल्कि हमें उन असफलताओ पर सकारात्मक तरीके से चिंतन करना है , विश्लेषण करना है  ताकि फिर से हम उन गलतियों को आने वाले नए साल में ना दोहराये !

तो हम बात करते है नए वायदे की , नए संकल्प की जो हम नया साल शुरू होने से पूर्व अपने आप से कर सके !


2018 में अपने कार्यो और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए  कुछ महत्वपूर्ण नियम -

1. लक्ष्य बनाये - जिंदगी में अगर सफल होना है तो सबसे महत्वपूर्ण यह है की यदि आपने अभी तक कोई लक्ष्य नहीं बनाया है तो जरुरी है की पहले आप अपना लक्ष्य बना ले ! लक्ष्य तय करने के बाद सकारात्मक सोच के  साथ आगे बढे ! और रास्ते में मुश्किलों के आने के बाद भी ना रुके !

Also Read लक्ष्य कैसे बनाये

2. अपने कार्यो को सफल बनाने के लिए  सही योजना बनाये - सबसे पहले अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सही योजना बनाना बहुत जरुरी है ! बिना सही योजना के आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकते !

सही  योजना कैसे बनाये -


  • अपने लक्ष्य तय करे 
  • सही रास्ते खोजे 
  • अपने लक्ष्य के विषय में पूरी जानकारी रखे 
  • अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करे 

3. अपने अन्दर  सकारात्मक विचार लाये - अगर आप अपने अंदर प्रेरणादायक  सकारात्मक विचार लाएंगे तो आप अपने आप सफलता की सीढ़ियों में चढ़ते चले जायेंगे ! सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति हमेशा जीवन में आगे बढ़ते है और आने वाली मुश्किलों से नहीं घबराते है !


 तो  दोस्तों आपको अपने लक्ष्यों को पाने   के लिए अपने आप से अटल वायदा करना पड़ेगा , तभी आप हमेशा अपने संकल्पो को सफल बनाने के लिए प्रेरित रहेंगे ! पक्का कर ले की चाहे रास्ते में कोई भी मुश्किल आये आप रुकेंगे नहीं चाहे बार - बार आपको कितनी भी कोशिश करनी पड़े ! 


नव  वर्ष  2018  से एक दिन पहले से ही सफलता की रणनीति और संकल्प लेना सबसे अच्छा समय है ! क्यों की इस शुरुआती समय में हर जगह एक  ख़ुशी भरा माहौल होता है  और हर किसी के मन में प्रेरित विचार होते है ! यह एक ऐसा समय है जब हर कोई व्यक्ति एक दूसरे से मदद और समर्थन देने के लिए तैयार रहते है !

आशा करते इन बातो से आपको मदद मिलेगी और आप निश्चित ही अपने  लक्ष्य को पाने में सफल होंगे ! 

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो please इसे  share जरूर करे ! और अपने विचार comment के माध्यम से हमें भेज सकते है !

































Wednesday, December 13, 2017







सफलता यानी बहुत सी अद्भुत और अच्छी चीजे !  सफलता का मतलब है अमीरी -शानदार घर , मजेदार छुट्टिया , यात्रा नई चीजे , आर्थिक सुरक्षा , अपने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा खुशहाली देना !सफलता का मतलब है प्रंशंसा का पात्र बनना , लीडर बनना , अपने बिजनेस और सामाजिक जीवन में सम्मान पाना ! सफलता का मतलब है आजादी - चिन्ताओ , डर , कुंठाओ और असफलता से आजादी ! सफलता का मतलब है आत्म सम्मान जिन्दगी का असली सुख और जीवन में संतुष्टि !

सफलता का मतलब है - जीतना !

हर इन्सान सफलता चाहता है !  हर इन्सान चाहता है कि उसे जिन्दगी का हर सुख मिले !कोई भी इन्सान  औसत जिंदगी नहीं जीना चाहता है ! कोई भी सेकण्ड क्लास नहीं दिखना चाहता है !

विश्वास  करे सचमुच विश्वास करे कि आप पहाड़ हिला सकते है और आप वाकई ऐसा कर सकते है ! अधिकतर लोगो को यह विश्वास ही नहीं होता है कि उनमे पहाड़ हिलाने कि क्षमता है ! इसका परिणाम यह होता है कि वे ऐसा कभी नहीं कर पाते है !

अगर आप मेंविश्वास हो तो आप पहाड़ को हिला सकते है !अगर आपको अपनी सफलता का विश्वास हो , तो इस विश्वास के सहारे आप सफलता हासिल कर सकते !

विश्वास कि शक्ति के बारे में कुछ भी जादुई या रहस्यमयी नहीं है !

विश्वास इस तरह काम करता है ! "मुझे विश्वास है कि मै यह कर सकता हूँ " वाला रवैया हमें वह शक्ति , योग्यता और उर्जा देता है जिसके सहारे हम वह काम कर पाते है ! जब आपको यकीन होता है कि आप कोई काम कर सकते है तो आपको अपने आप पता चल जाता है कि इसे कैसे किया जा सकता है !

हर दिन देशभर में युवा लोग नई नोकरिया , बिजनेस  शुरू कर रहे है ! ये सभी युवक - युवतिय चाहते है कि किसी दिन वे सफलता कि छोटी पर पहुचे और सफल बने ! परन्तु इनमे ज्यादातर लोगो को यह विश्वास ही नहीं होता है कि वे कभी चोटी पर पहुँच पाएंगे ! और इसी कारन वे चोटी पर नहीं पहुच पाते है ! 

अगर आप यह मान लेते है कि चोटी पर पहुंचना असम्भव है तो आप उन सीढियों को नहीं खोज पाएंगे जिनके सहारे आप चोटी पर पहुँच सकते है ! ऐसे लोग जिन्दगी भर औसत व्यक्तियों की तरह ही व्यवहार करते है !

परन्तु इनमे से कुछ युवक - युवतियो को विश्वास होगा की वे सफल हो सकते ! वे अपने काम के प्रति " मै चोटी पर पहुँच कर दिखाऊंगा "    वाला रवैया रखते है ! और चूँकि उनमे जबरदस्त विश्वास होता है इसलिए वे चोटी पर पहुँच जाते है !

जिस आदमी को विश्वास होता है की वह काम कर लेगा उसे हमेशा उस काम को करने का तरीका सूझ जाता है !

विश्वास की शक्ति को किस तरह विकसित करे - विश्वास की शक्ति को प्राप्त करने और विश्वास को दृढ बनाने के लिए तीन उपाय किये जा सकते है -

  1.  सफलता      की बात सोचे , असफलता की बात न सोचे ! नोकरी में , घर में असफलता की जगह सफलता के बारे में सोचे ! जब आपके सामने कोई कठिन परिस्थिति आये  , तो सोचे " मै जीत जाऊंगा " और यकीं मानिये आप जीत जायेंगे ! दिमाग में सफलता के बारे में सोचने से आपका दिमाग ऐसी योजना बना लेता है जिससे आप सफल हो सकते है ! ठीक इसके विपरीत असफलता के बारे में सोचने से आपका दिमाग आपको ऐसे कई रास्ते बता देगा जिनसे आप असफल हो सकते है ! इसलिए हमेशा सफलता के बारे में सोचे !
  2. अपने आप को बार -बार याद  दिलाये की आप जितना समझते है , आप उससे कही बेहतर है ! सफल लोग सुपरमेन नहीं होते ! सफलता के लिए सुपर -इन्टेलेक्ट का होना जरुरी नहीं है ! न ही सफलता के लिए किसी जादुई शक्ति या रहस्यमयी तत्व की आवश्यकता होती है ! और सफलता का भाग्य से भी कोई सम्बन्ध नहीं होता है ! सफल लोग साधारण लोग ही होते है जिन्हें अपने आप पर विश्वास है , अपनी क्षमताओ पर विश्वास है और जो मानते है की वे सफल हो सकते है!कभी - भी कही भी खुद को सस्ते में न बेचे !
  3. बड़ी सोच में विश्वास करे ! आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा यह आपके विश्वास के आकार से तय होगा ! अगर आपके लक्ष्य छोटे होंगे , तो आपकी उपलब्धिया भी चोटी होगी ! अगर आपके लक्ष्य बड़े होंगे तो आपकी सफलता भी बड़ी होगी !




Wednesday, November 8, 2017

Adaptability is Paramount | Secret Entourage
दोस्तों आज हम बात करेंगे प्लान  बी के बारे में ! कैसे हम प्लान बी तैयार करके औरो से 
आगे हो सकते है !
किसी भी क्षेत्र मे कामयाब होने के लिए जरुरी है की सबसे पहले आप अपनी काबिलियत पर 
विश्वास करे !हालाँकि अगर आपकी कोई योजना अगर विफल हो जाती है , या उम्मीद के 
मुताबित काम नहीं करती है , तो आपको हमेशा प्लान बी तैयार रखना चाहिए !
प्लान बी तैयार रखने का मतलब यह नहीं है की आप अपने आप पर संदेह करते है !
जाने कैसे बना सकते है प्लान बी –
पहले यह निश्चित करे की वास्तव में आप क्या चाहते है – दोस्तों सबसे पहले यह जरुरी है 

की आप यह सुनिश्चित करे की आप क्या चाहते है , क्या बनना चाहते है ! क्योकि आप क्या 

चाहते है , क्या बनना चाहते है आप से  better यह कोई नहीं जान सकता  है ! 

प्लान बी बनाने का पहला कदम यह ह की आपको अपने पास मौजूद  सभी विकल्पों को 

जानना व समझना जरुरी है ! तथा आपको यह तय करना   है  की कोनसा विकल्प आपके 

लिए बेहतर है ! इसके बाद आप जो  करना चाहते है उस पर फोकस करते हुए उसके बारे में 

जितनी हो सके जानकारी इकठी करे !  तथा अधिक से अधिक उसके बारे में जानने का 

प्रयास करे ! इस तरह से आप प्लान बी आसानी से तैयार कर  सकते है !

समय को सही से मैनेज करे – यह तो आप जानते ही है की सफल होने के लिए आपको 

ज्यादा मेहनत से काम करने की  नहीं , स्मार्ट तरीके से काम  करने   की जरुरत होती है ! 

भले ही आप दिन में कितने ही व्यस्त हो लेकिन task  पर फोकस  बनाये  रखे और  अपने 

समय का सही ढंग से उपयोग करते हुए प्लान बी के हिसाब से आगे बढे !

खुद व्  दुसरो के साथ हमेशा ईमानदार रहे – दोस्तों अगर  जिंदगी में  सफल होना है , एक 

बेहतर इन्सान  बनना है तो खुद व् दुसरो के  साथ हमेशा ईमानदार रहे ! यदि आप बिज़नस , 

नौकरी या किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहते हो तथा उस सफलता  को लम्बे समय तक 

बनाये रखना चाहते हो , तो  लोगो  के  साथ  घुमा – फिराके बाते करने की बजाय सच बोल 

देना चाहिए !     दोस्तों अगर आपके पास प्लान बी तैयार  नहीं है तो आपको प्लान बी तैयार 

करना चाहिए और उसी के हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए !

एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने कहा था की आपका समय सिमित है ,इसे किसी और 
की जन्दगी जीकर व्यर्थ मत कीजिये ,  अपनी जन्दगी को दुसरो के हिसाब से मत जिए , 
वस्तव में आप क्या बनना  चाहते है आपसे बेहतर यह कोई नहीं जान सकता “

Tuesday, October 31, 2017







एक सफल व्यक्ति कैसे सोचता है ! कैसे वह अपनी भावनाओ को

दुसरो के सामने व्यक्त करता है ! कैसे वह नाउम्मीदी में उम्मीद की 

किरण को देखता है !  और कैसे वह अपनी सोच के दम पर दुनिया को 

जीतने की क्षमता रखता है !

दोस्तों आज हम बात करेंगे की एक  बड़ा चिन्तक कैसे सोचता है ! 

और किस शब्दावली  को वह दुसरो के सामने व्यक्त करता है ! और 

किस तरह से हम भी एक बड़े चिन्तक की शब्दावली को अपने अन्दर 

विकसित कर सकते है , और सफल हो सकते है !

यहा चार तरीके दिए जा रहे है , जिनकी मदद से आप बड़े चिन्तक की शब्दावली विकसित कर सकते है -

  • सकारात्मक व् आशावादी शब्दों का प्रयोग करे - अपनी भावनाओ को 


व्यक्त करने के लिए बड़े , सकारात्मक , आशावादी  शब्दों का प्रयोग 

करे ! जब कोई आपसे से पूछता है , "आप कैसा महसूस कर रहे है ?" 

और आप उसे जवाब  देते है , "मै थका हुआ हु , मुझे सिरदर्द है , काश 

की आज शनिवार होता , मेरा आज बहुत बुरा हाल है !" इस तरह के 

वाक्यों का प्रयोग करके आप अपनी स्थिति को अपने ही  हाथों  ख़राब 

कर रहे है ! जब  भी आपसे कोई आपसे पूछे , "आप कैसे है ?" या 

"आप आज कैसा महसूस कर रहे है ?" तो जवाब में हमेशा कहे " बहुत 

बढ़िया !" धन्यवाद और आप कैसे है ? या कहे "बेहतरीन " या " 

शानदार "! हर मोके पर कहे की आप बढ़िया महसूस को कर रहे है , 

और यकीन मानिये आप  सचमुच बढ़िया महसूस करने लगेंगे ! एक 

ऐसे व्यक्ति बने जो हमेशा बढ़िया महसूस करता है ! इससे   आपके 

ज्यादा से ज्यादा दोस्त बनेंगे ! और लोगो के सामने आपकी अच्छी 

इमेज भी बनेगी !

  • दुसरो की प्रशंसा करे - दुसरे लोगो का वर्णन करते समय 


चमकीले ,खुशनुमा , सकारात्मक शब्दों और वाक्यों  का प्रयोग  करे !   
 यह नियम बना ले की आप अपने सभी दोस्तों और सहयोगियों के 

लिए बड़े , सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करेंगे !  जब आप  किसी के 

साथ किसी तीसरे अनुपस्थित व्यक्ति के बारे में बात कर  रहे हो , तो 

आप उसकी बड़े शब्दों में प्रशंसा करे ,  "हा  वह   बढ़िया आदमी है ! 

लोग कहते है उसका काम बहुत बढ़िया है !" इस बात का बहुत ध्यान 

रखे की आप उसकी बुराई न करे या घटिया भाषा का इस्तेमाल न करे ! 
देर  सबेर तीसरे व्यक्ति को पता चल ही जाता   है की आपने क्या कहा 

था , और आपने जो बुराई की थी , वह आपको ही बुरा बना सकती है ! 

इसलिए हमेशा तीसरे व्यक्ति के बारे में बात करते समय उसकी 

प्रशंसा करे , उसकी तारीफ करे ! निसंदेह इससे आपका कद और भी 

बड़ा होगा !  

  • कभी भी तारीफ करने का मौका ना छोड़े -  दुसरो  काउत्साह बढ़ाने के 


लिए सकारात्मक भाषा का प्रयोग करे ! कभी भी तारीफ करने का 

मौका न छोड़े ! हर मौके पर लोगो की तारीफ करे ! अपनी पत्नी या 

अपने पति की हर रोज तारीफ़ करे ! अपने साथ काम करने वालो की 

हर रोज तारीफ करे ! अगर सच्ची तारीफ की जाये तो यह सफलता का 

औजार बन जाती है ! इसका प्रयोग करे ! इसका प्रयोग बार - बार करे ! 
लोगो के हुलिए , उनके काम , उनकी उपलब्धियों , उनके परिवार की 

तारीफ करे !
  • सही तरीके से अपनी योजना प्रस्तुत करे - दुसरो के सामने योजना 



प्रस्तुत करते  समय सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करे ! जब लोग इस 

तरह की बात सुनते है - " मै आपको एक अच्छी खबर सुनाना चाहता 

हूँ ! हमारे सामने एक सुनहरा अवसर है ...." तो आपके दिमाग में 

आशा जाग जाती है ! परन्तु जब वे कोई इस तरह की बात सुनते है " 

चाहे आप इसे पसंद करे या न करे , हमें यह काम करना है !" तो 

दिमाग की फिल्म बोझिल , बोरिंग हो जाती है , और वे इसी तरह के हो 


जाते है ! जीत का दावा करे और उनकी आँखों में चमक आ जाएगी ! 

जीत का दावा करे और आपको समर्थन हासिल हो जायेगा ! महल 

बनाये कब्र ना खोदे !

इस  तरह से आप इस तरह की शब्दावली को विकसित करके सफलता 

की और बढ़ सकते है !

अगर हमारा यह inspirition thoughts यदि आपके दिल को छुआ हैया 

आपको अच्छा लगा है तो हमारा यह छोटा सा प्रयास सफल रहा ! 

दोस्तों अगर हमारा यह inspirition thought आपको पसंद आया है तो 

please इसे share  जरुर करे ! 

धन्यवाद !

Friday, October 27, 2017






इंसान ने जितनी भी तरक्की की है लक्ष्य बनाकर की है ! हमारे जितने भी अविष्कार हुए है , चाहे वे चिकित्सा के क्षेत्र में , इंजीनियरिंग  के क्षेत्र में  , या किसी और क्षेत्र में , वे सभी इसी कारन संभव हुए है क्यों की उन्हें हासिल करने का लक्ष्य बनाया गया था ! बिजिनेस में सफलता भी अक्सर इसीलिए मिलती है क्यों की उसे हासिल करने का लक्ष्य बनाया गया था !


                लक्ष्य का मतलब है उद्देश्य ! लक्ष्य सपने से बड़ा  होता है , क्योकि लक्ष्य का मतलब है सपने पर काम करना ! लक्ष्य इससे ज्यादा स्पस्ट होता है , "काश ! मै यह कर सकता !" लक्ष्य बहुत ही स्पष्ट होता है , "मै इसकी तरफ बढ़ रहा हु !"

                  जब तक लक्ष्य नहीं बनाया जाता , तब तक कुछ भी हासिल नहीं होता , तब तक उसकी तरफ कदम नहीं बढाये जा सकते ! लक्ष्यों के बिना व्यक्ति जीवन में ईधर - उधर भटकता रहता है ! वह  लडखडाता रहता है और कभी यह नहीं जान पाता है की वह कहा जा रहा है , इसलिए वह कही भी नहीं पहुँच पाता है !


                     लक्ष्य सफलता के लिए उसी तरह जरुरी है , जिस तरह जीवन के लिए हवा जरुरी है ! कोई भी बिना लक्ष्य के सफल नहीं हुआ ! कोई भी बिना हवा के जीवित नहीं रहा ! इसलिए आप अच्छी तरह अपने लक्ष्य तय करले , की आप कहा पहुचना चाहते है !

"महत्वपूर्ण यह  नहीं है की आप कल क्या थे , बल्कि महत्वपूर्ण बात तो यह है की आप कल कहाँ  पहुंचना चाहते है ! "

   
                      अच्छी कम्पनिया अगले दस से पंद्रह साल के लक्ष्य बनाकर चलती है ! सफल businessman को खुद से यह सवाल पूछना ही पड़ता है कि , " आज से दस साल  बाद हम अपनी कम्पनी को कहा देखना चाहते है ?" फिर वे उसके हिसाब से अपनी योजना बनाते है !

                    हममे से हर व्यक्ति सफल कम्पनियों से यह महत्वपूर्ण सबक  सिख सकता है ! हमें कम से कम दस साल बाद तक की planning  बना लेनी चाहिए ! आप दस साल बाद अपनी    जो  इमेज बनाना चाहते है , आपको सबसे पहले तो वह इमेज  सोच लेनी चाहिए ! यह एक बेहद महत्वपूर्ण विचार है ! कोई कम्पनी जो अच्छी तरह भविष्य की योजना नहीं बनती , वह युही चलती रहेगी ! इसी तरह जो क्यक्ति लम्बे लक्ष्य तय नहीं कर  पाता  वह भी जिन्दगी की भूलभुलैया में यु ही भटकता रहेगा ! बिना लक्ष्यों के हमारा विकास नहीं होता है !

सफल कम्पनियों की तरह आगे की योजना बनाये ! एक तरह से आप भी किसी कम्पनी की तरह है ! आपकी योग्यता , आपकी प्रतिभा , आपकी दक्षता , आपके उत्पाद है ! आप अपने उत्पादों को विकसित करना चाहते है , ताकि आपको उनकी अधिकतम कीमत मिल सके ! भविष्य की योजना बनने से ऐसा संभव है !

यहाँ दो कदम सुझाये जा रहे है जो आपकी मदद करेंगे -
       

                 पहले तो अपने भविष्य को तीन खंडो में बाट दे - काम - धंधा , घर , और समाज ! अपने जीवन को खंडो में बाट देने से आप दुविधा में नहीं पड़ेंगे , आप आन्तरिक संघर्ष की समस्या से बच सकेंगे और अपने भविष्य की पूरी तस्वीर देख सकेंगे !

                  दूसरी बात अपने आप से इन सवालों के स्पष्ट , सुनिश्चित जवाब पूछे ! मै अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहता हूँ ? मै क्या बनना चाहता हूँ ? और किस चीज से मुझे संतुष्टि मिलेगी ?


आप निचे दी गयी planning  गाइड का प्रयोग कर सकते  है -




  • आज से दस साल बाद की मेरी इमेज :  
  • कम - धंधे का खंड :-   मै कितनी आमदनी हासिल करना चाहता हूँ
  • मै कितनी सता कितना अधिकार चाहता हूँ ?
  • अपने काम धंधे से मै कितनी प्रतिष्ठा चाहता हूँ ?

  • घर का खंड :-  मै अपने परिवार को किस तरह का जीवन  देना चाहता हूँ ?
  • मै किस तरह के घर में रहना चाहता हूँ ?
  • मै किस तरह से छुट्टिय बिताना चाहता हूँ ?

  • सामाजिक खंड :- मेरे पास किस तरह के दोस्त होने चाहिए ?
  • मै किन सामाजिक संगठनो से जुड़ना चाहता हूँ ?
  • मै किन संस्थाओ का लीडर बनना चाहता हूँ ?
  • मेरी समाज में किस तरह की प्रतिष्ठा होनी चाहिए ?

इस तरह से आप अपने भविष्य को खंडो में बाटकर लक्ष्य निर्धारित कर सकते है ! और सफलता प्राप्त कर सकते है !

           
अपनी इछाओ के आगे समर्पण कर दे ! ज्यादा उर्जा हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करे ! काम करने के लिए लक्ष्य तय करे ! लक्ष्य तय करे और जीने का असली आनंद ले !


अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए एक बार में एक कदम बढ़ाये ! आप जो भी काम करे , चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो , उसे अपने लक्ष्य की तरफ एक कदम माने !