By Jagdish Kumawat

Wednesday, October 18, 2017

**सही काम करे ,सरल काम नहीं **

25 Academic Success Quotes To Start The New Year Off Right ...

अक्सर इंसान सफलता के लिए शॉर्टकट खोजता है ! ऐसे में वह सही काम की बजाय सरल काम करना शुरू कर देता है !सच्चाई तो यह है की सफलता  सरलता  से नहीं  मिलती इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है !अगर आप आगे बढ़ना चाहते है  तो आसन रहो पर आगे बढ़ने की बजाय सही राह का चुनाव करे , तभी आपको मंजिल मिल सकती है !


दोस्तों जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है ! इसके लिए हर इन्सान सरल से सरल तरीका खोजने में लगा रहता है ! वह ऐसे तरीके खोजने में लगा रहता है , जिससे उसे रातोंरात सफलता मिल जाये ! जबकि सचाई यह है की सफलता पाने के लिए  लगातार प्रयास तथा कड़ी मेहनत की जरुरत होती है !
कई बार इन्सान जल्दी ही सफलता पाने के चक्कर में कई बार वह गलत रह पर आगे बढ़ जाता है ,और सही रस्ते को छोड़ देता है !ऐसे में न तो उसे सफलता मिलती है और न ही शांति ! अगर आप सफलता और शांति चाहते है तो सही काम करे , सही राह पर आगे बढे ! इसके लिए चाहे आपको कितनी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़े , लोग आपकी कितनी ही आलोचना करे , आपको तो बस आगे बढ़ना है !
दोस्तों अगर आप दुनिया की परवाह करोगे कि लोग क्या कहेंगे , तो आप कभी भी सफल नहीं हो सकते ! क्यों की दुनिया तो तब भी कहेगी जब आप कुछ नहीं कर रहे होंगे और तब भी कहेगी जब आप कुछ कर रहे होंगे ! तो क्यों ना कुछ किया जाये बिना किसी डर के !

संदीप माहेशवरी ने कहा है कि "सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग !"

दोस्तों आपको आपकी मेहनत का फल जरुर मेलेगा ! सही काम करने वाला इन्सान किसी से नहीं घबराता ! वह अपने कर्म में लगा रहता है ,और जीत हासिल करके ही दम लेता है ! सरलता से सफलता   हासिल करने के चक्कर में इन्सान अपनी उर्जा को गलत राह पर लगा देता है ! इसका उसे बाद में पछतावा होता है ! यदि किसी इन्सान को सरलता से सफलता मिल भी जाती है तो वह उसे कायम नहीं रख पाता है और बड़ी आसानी से वह अपनी सफलता को गँवा भी देता है ! इसलिए दुनिया को देखकर राह  पर चलने की बजाय अपने सही रास्ते को कभी न छोड़े ! अगर कोई आपको पैसे कमाने का सरल तरीका बता रहा है तो समझ लीजिये की वह आपको धोखा दे रहा है ! इसी तरह किसी exam में सफलता पाने का कोई आसन तरीका मौजूद नहीं है ! सबसे सरल तरीका तो कड़ी मेहनत व् लगातार प्रयास ही है ! इसलिए आपको मेहनत को सफलता का मूल मन्त्र बनाना चाहिए ! आप सिर्फ मेहनत कर सकते है , इसके बाद आप सिर्फ इन्तजार कर सकते है!

जिस काम को करने में आपको मजा आता है , ख़ुशी मिलती है , और बिना थके लगातार आप उस काम को कर सकते है , तो आप दिल लगाकर उस काम को करे , निश्चित ही आप सफल होंगे !


3 comments:

thanks for comment