अगर आप अपने जीवन में बुलंदियों पर पहुंचना चाहते हो तो आपको लीक से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करना चाहियें
अगर हम बुलंदियों पर पहुंचना चाहते है , सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते है तो हमें लोगो के बने बनाये रास्तो पर चलने की बजाय कुछ अलग करना होगा , लीक से हटकर करना होगा ! हमें अपनी मेहनत व् साहस के दम पर कुछ अलग करना होगा ! तभी हम जीवन में सही सफलता पा सकते है !
लीक से हटकर कुछ नया हम तभी कर सकते है जब हमारे अन्दर कुछ नया करने का जूनून हो , कुछ बनने का जूनून हो ! जीवन में कुछ नया करने के लिए हमें कुछ बातों को जान लेना चाहिए -
- स्वयं की खोज करे -दोस्तों यहाँ पर किसी दर्शनशास्त्र पर बात नहीं की जाएगी ! यहाँ सिर्फ स्वयं के बहुआयामी व्यक्तित्व को जानने की बात की जा रही है ! अक्सर हम खुद से भी ताउम्र नावाकिफ रहते है ! अपनी खुद की ताकतों और क्षमताओ से अनभिज्ञ रहते है ! और जीवन भर एक ही रास्ते पर चलते रहते है ! इसी एक ही रास्ते पर , लोगो के द्वारा बने बनाये रास्ते पर चलने के कारन हम कुछ नया नहीं सोच पाते है जिसके कारण हम जिंदगी में कुछ नया अर्थात लीक से हटकर नहीं कर पाते है ! और अपना सम्पूर्ण जीवन एक सामान्य सी जिंदगी जीकर व्यर्थ कर देते है !
जिनदगी में अगर लीक से हटकर कुछ करना है , कुछ बनना है तो सबसे पहले यह जरुरी है की स्वयं को पहचाने , स्वयं को जाने ! स्वयं से बेहतर , स्वयं को कोई नहीं जान सकता , हम में कितनी अछाईया और कितनी बुराईया है यह स्वयं से बेहतर और कोई नहीं जान सकता है !
दोस्तों हम सब के अन्दर असीम क्षमताये है ! जरुरत है तो सिर्फ उसे पहचानने की और उस क्षमता को उपयोग करने की ! आपको अपनी खुद की क्षमता को , खुद की प्रतिभा को पहचानना होगा ! एक बार अपनी क्षमता को , प्रतिभा को पहचान गये तो आप एक नई उर्जा और जोश से भर जायेंगे !
स्टीव जॉब्स ने कहा है की " stay hungry stay foolish (भूखे रहो औए मुर्ख बने रहो )
- नये रास्तों का निर्माण करे - हमेशा निर्मित रास्तों पर चलना आपको नए निर्माण से दूर रखेगा ! आखिर जिस रस्ते पर आप चल रहे है , उसका भी निर्माण जरुर किसी ने किया होगा ! एक business को गरिमामय उचाई देने के बाद दुसरे business की और मुड़ना नए रास्तो की तरह है ! नए व्यवसाय में कूदना हमेशा आपके अन्दर मौजूद नई ताकत और नए व्यावसायिक दृष्टिकोण को जन्म देता है !
इसलिए अपनी क्षमता , अपनी प्रतिभा को पहचाने और नए रास्तों का निर्माण करे ! नए रस्ते प्रारम्भ में कठिन हो सकते है , लेकिन यदि आप हिम्मत और जोश के साथ आगे बढते रहेंगे तो नए रास्ते आपके लिए आसान होते चले जायेंगे !
- एकरसता ख़त्म करे - अब हम इंसानी फितरत की बात करेंगे , जो किसी भी स्थिति से एक समय के बाद उकता जाती है ! एकरसता को तोडना इन्सान के लिए बेहद जरुरी है !
जब आप एक निश्चित बंधी - बंधाई लीक को ताड़कर कुछ अलग करने का प्रयास करते हो , तो आपके अन्दर एक नई उर्जा का संचार होगा ! तथा आप कुछ नई चीजे सीखेंगे , जिससे की आपके व्यक्तित्व के विकास के साथ - साथ आपका knowledge भी बढेगा !
जिंदगी में दो तरह के लोग होते है - पहले वो जो पूरी जिंदगी एक ही काम करते रहते है , और दुसरे वो जो एक ही जिन्दगी में कई तरह के काम कर लेते है ! हमें दुसरे व्यक्ति की तरह एक ही जिन्दगी में कई तरह के काम करके अधिक से अधिक अनुभव प्राप्त करना चाहिए !

nice
ReplyDelete